इजराइल ( israel) की वर्तमान स्थिति: संघर्ष, सुरक्षा, और शांति की उम्मीद आज, इजराइल एक बार फिर से ऐसे तनाव और संघर्ष के दौर से गुजर रहा है, जिसने न केवल उसके नागरिकों को प्रभावित किया है, बल्कि पूरे मध्य पूर्व को अस्थिर कर दिया है। इजराइल और उसके पड़ोसी देशों के बीच चल रहे संघर्षों का असर कई स्तरों पर दिखाई दे रहा है—सैनिक, राजनीतिक, और सबसे महत्वपूर्ण, मानवता के स्तर पर। वर्तमान संघर्ष और इसके कारण अक्टूबर 2024 में ईरान और इजराइल के बीच तनाव ने एक नया रूप लिया जब ईरान ने 180 से अधिक मिसाइलें इजराइल पर दागीं। यह हमले इजराइल के द्वारा हमास और हिज़बुल्लाह के महत्वपूर्ण नेताओं की हत्याओं का प्रतिशोध थे। इन हमलों ने यरुशलम और तेल अवीव जैसे बड़े शहरों को निशाना बनाया, जिससे देशभर में डर का माहौल बन गया। हालाँकि इजराइल की अत्याधुनिक रक्षा प्रणाली "आयरन डोम" ने अधिकतर मिसाइलों को रोक लिया, फिर भी नुकसान हुआ और नागरिक भय के साये में जीने को मजबूर हो गए । इसके साथ ही, लेबनान के साथ इजराइल की सीमा पर भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हिज़बुल्लाह, जो कि लेबनान म...
कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं और कैसे कर सकते हैं बचावब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस ने कोरोना वायरस के तीन लक्षणों को चिन्हित किया है. इन लक्षणों का अंदाज़ा होते ही आपको सचेत होना है और तमाम एहितायात बरतने होंगे, जिसमें चिकित्सीय सलाह लेना भी शामिल है. क्या हैं ये तीन लक्षण लगातार खांसी का आना- इस कारण लगातार खांसी हो सकती है यानी आपको एक घंटे या फिर उससे अधिक वक्त तक लगातार खांसी हो सकती है और 24 घंटों के भीतर कम से कम तीन बार इस तरह के दौरे पड़ सकते हैं. लेकिन अगर आपको खांसी में बलग़म आता है तो ये भी चिंता की बात हो सकती है. बुख़ार- इस वायरस के कारण शरीर का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है जिस कारण व्यक्ति का शरीर गर्म हो सकता है और उसे ठंडी महसूस हो सकती है.